
जानिये आज पंजाब समेत उत्तर भारत के मौसम का हाल
मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी
चंडीगढ़, 14 मई (विश्ववार्ता) मई महीने के 14 दिन बीत गये है और अब गर्मी अपने प्रचंड रूप दिखाने के लिए तैयार है। अब सूर्य देवता झुलसा देने वाली गर्मी फेेंकने के लिए तैयार है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा समेत उत्तर और मध्य भारत में शनिवार को पारा चढ़ा। रविवार को पश्चिमी मध्य प्रदेश और विदर्भ क्षेत्र में लू चलने की संभावना है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, राजस्थान समेत दिल्ली एनसीआर के कुछ इलाकों में आज भीषण गर्मी पड सकती है तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। मैदानी इलाकों में जब 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर तापमान पहुंच जाता है तो आईएमडी लू चलने की संभावना जताता है। वहीं पहाड़ी इलाकों में अधिकतम तापमान के 30 डिग्री के पार करने के बाद लू की स्थिति बनती है।























