
जानिये आज पंजाब के मौसम का हाल
इन 11 जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
चंडीगढ़, 27 मई (विश्ववार्ता) पंजाब में गत दिनो से हुई छमाछम बारिश से गर्मी से लोगो को बडी राहत मिली है लेकिन बारिश के साथ साथ ही आंधी तूफान ने आम जन जीवन को पूरी तरह से प्रभावित किया है। मौसम विभाग ने फिर से पूर्वानुमान लगाया है कि सूबे के 11 जिलों में आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही बारिश होने की भी संभावना है।
इसके मुताबिक मुक्तसर, फाजिल्का, फरीदकोट, फिरोजपुर, मोगा, कपूरथला, जालंधर, तरनतारन, अमृतसर, गुरदासपुर और बठिंडा में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी देते कहा कि बारिश और बिजली गरजने के दौरान पेड़ों के नीचे खड़े न हों या खेतों में काम न करें। बता दें कि शुक्रवार देर रात बारिश के साथ ओले भी पड़े जिससे तापमान और गिर गया।ईवीएम मशीन लेकर पोलिंग पार्टियां अपने-अपने पोलिंग बूथों के लिए रवाना























