
जानिये आज का मौसम हाल:
दिल्ली एनसीआर सहित पंजाब, हरियाणा में आज भी हो सकती है राहत की बूंदे
चंडीगढ़, 24 अप्रैल (विश्ववार्ता) कई दिनों से उत्तर भारत मे भीषण गर्मी से लोगो को राहत मिली हुई है और मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि आने वाले दिनो मे भी मौसम मे ठंडक बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आज भी दिल्ली समेत आस पास के कई राज्यो मे हल्की बारिश हो सकती है।
दिल्ली मौसम केंद्र के मुताबिक रविवार को अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री दर्ज किया गया। जो सामान्य से छह डिग्री कम रहा है। वहीं दूसरी तरफ न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। रविवार को पालम, लोधी रोड, आया नगर सहित अन्य इलाकों में हल्की बारिश हुई थी। मौसम विभाग ने कहा कि मंगलवार से तापमान में बढ़त की उम्मीद है। संभावना है कि 29 अप्रैल तक पारा 39 डिग्री तक पहुंच जाएगा।























