

जल्द ही शादी के बंधन मे बंधने जा रहे है पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस
इस महिला आईपीएस अधिकारी से करेगे शादी, शादी की तैयारियां जोरो शोरो से
चंडीगढ़, 13 मार्च (विश्व वार्ता) पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस बहुत जल्द विवाह बंधन में बंधने जा रहे है। शिक्षामंत्री बैंस 2019 बैच की आई.पी.एस. अधिकारी डा. ज्योति यादव के साथ विवाहिक बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी की तैयारियां जोरो शोरो से चल रही है। बता दें कि ज्योति यादव 2019 बैच की आई.पी.एस. अधिकारी हैं, जोकि इस समय मानसा में एस.पी. के पद पर तैनात है। सूत्रों का कहना है कि कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस की शादी मार्च महीने में ही श्री आनंदपुर साहिब में होगी।























