जम्मू कश्मीर से बडी खबर: राजौरी मे सुरक्षाबलो व आंतकियों के बीच मुठभेड मे सेना इतने जवान शहीद
चंडीगढ़, 5 मई (विश्ववार्ता): जम्मू-कश्मीर के राजौरी से बडी खबर सामने आ रही है जहां सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच आज सुबह से चल रही मुठभेड़ में सेना के 5 जवान शहीद होने की दुखद खबर आ रही है। एनकाउंटर करीब 8 घंटे से अधिक समय से चल रहा है। यह सुबह 7:30 बजे शुरू हुआ।
जानकार सूत्रों के हवाले से पता चला है कि सेना ने 2-3 आतंकवादियों को इस इलाके में घेर रखा है। ये वही आतंकी हैं, जो पुंछ में सेना के ट्रक पर अटैक में शामिल थे। दोनों ओर से फायरिंग हो रही है। इसी दौरान आतंकवादियों ने ब्लास्ट किया, जिसमें आर्मी जवान शहीद हो गए।