जम्मूतवी- दिल्ली – अजमेर स्पैशल एक्सप्रेस ट्रेन की सेवा बहाल
अब डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस तिनसुकिया तक चलेगी

जैतो,11 दिसम्बर (रघुनंदन पराशर) उत्तर रेलवे ने ट्रेन संख्या 02422 जम्मूतवी- दिल्ली जंक्शन- अजमेर स्पैशल एक्सप्रेस ट्रेन की सेवा 11 दिसम्बर से तथा ट्रेन संख्या 02421 अजमेर- दिल्ली जंक्शन- जम्मूतवी स्पैशल एक्सप्रेस ट्रेन को 12 दिसम्बर से बहाल करने का निर्णय लिया गया है। वहीं, रेलवे ने 05933 डिब्रूगढ़- अमृतसर साप्ताहिक विशेष एक्सप्रेस ट्रेन का टमिर्नल स्टेशन डिब्रूगढ़ के स्थान पर न्यू तिनसुकिया कर दिया गया है।
रेलवे ने ट्रेनों के चलने के समय में भी बदलाव किया है। नए समय अनुसार ट्रेन संख्या 05933 न्यू तिनसुकिया- अमृतसर साप्ताहिक विशेष एक्सप्रेस ट्रेन 15 दिसम्बर से प्रत्येक मंगलवार को 09.00 बजे रवाना होगी और ट्रेन संख्या 05934 अमृतसर- न्यू तिनसुकिया साप्ताहिक विशेष एक्सप्रेस ट्रेन 18 दिसम्बर से प्रत्येक शुक्रवार को अमृतसर में 15.40 बजे प्रस्थान करेगी।























