
जज पर टिप्पणी कर बुरे फंसे हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्टर
CM खट्टर ने जताया खेद, जज पर की गई टिप्पणी वापस ली
चंडीगढ़, 4 अप्रैल (विश्व वार्ता) :भिवानी के गांव खरक में जनसंवाद कार्यक्रम में की गई जज पर विवादित टिप्पणी पर सीएम मनोहर लाल ने खेद जताया। इससे पहले जनसंवाद के दौरान जब सीएम खट्टर से पूछा गया कि पुलिस भर्ती में अभी तक सभी उम्मीदवारों को नियुक्ति क्यों नहीं मिली है? इस पर सीएम ने कहा कि आपमें से ही कुछ लोग थे जो कोर्ट चले गए और जज ने स्टे लगा दिया. एक जज है उनके माथे में कुछ गड़बड़ है उसे जल्द ठीक करेंगे. तीन हजारों उम्मीदवारों की जॉइनिंग हो गई है, बाकि के उम्मीदवारों की भी जल्द जॉइनिंग करा दी जाएगी
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने एक न्यायाधीश पर की गई टिप्पणी पर खेद व्यक्त किया और अपनी उक्त टिप्पणी वापस ले ली।





















