जंतर-मंतर पर दोबारा बजरंग, साक्षी और अन्य पहलवानों ने शुरू किया धरना
चंडीगढ़, 23 अप्रैल (विश्ववार्ता) दिल्ली के जंतर-मंतर पर बजरंग पुनिया सहित कई पहलवान का फिर से धरना शुरू हो गया है. वहीं शाम पहलवानों की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इसकी पूरी जानकारी दी गई। पहलवान साक्षी मलिक ने कहा कि हमने दो दिन पहले सीपी पुलिस थाने में कंप्लेन की थी।
भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण का आरोप लगा है. दिल्ली के कनॉट प्लेस थाने में शिकायत की गई है। पुलिस की ओर से इस मामले पर अभी एफआइआर दर्ज नहीं किया गया है. जानकारी के अनुसार पिछले प्रदर्शन के दौरान खिलाड़ियों को मिले आश्वासन पर अब तक कार्रवाई न होने से पहलवान नाराज हैं।