दिल्ली, 30 अक्तूबर (विश्ववार्ता): आईपीएल के 13वें सीजन के 49वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने बाजी मारी. चन्नई ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 6 विकेट से मात दी. चेन्नई ने 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 178 रन बनाए और जीत का लक्ष्य (173) हासिल कर लिया. चेन्नई की जीत में एक बार फिर ऋतुराज गायकवाड़ ( 72 रन) का अहम योगदान रहा, जिन्होंने लगातार दूसरा अर्धशतक जमाया. आखिर में एक गेंद में एक रन की दरकार थी, जिस पर रवींद्र जडेजा (नाबाद 31 रन, 11 गेंदें, 3 छक्के, 2 चौके) ने छक्के के साथ जीत दिलाई. उन्होंने अपना 250वां टी20 मुकाबला यादगार बनाया.
दुबई में गुरुवार को इस हार से कोलकाता के लिए क्वालिफाई करने की राह अब मुश्किल हो गई है. प्ले ऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी चेन्नई ने लगातार दूसरी जीत हासिल की. निचले पायदान पर चल रही चेन्नई के 13 मैचों में 10 अंक हो गए.






















