दिल्ली 25 सिंतबर (विश्ववार्ता) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सीजन के 7वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आज आमने-सामने होंगी. दुबई में खेला जाने वाला यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा. धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर जीत के साथ शुरुआत की थी, लेकिन दूसरे मैच में उसे राजस्थान रॉयल्स ने ने मात दी थी.






















