
चंडीगढ शहर की राजनीति मे आज हो सकता है बडा धमाका
भाजपा मे जा सकते है कई बडे नेता, प्रदेश अध्यक्ष ने दी जानकारी
चंडीगढ, 23 जनवरी (विश्ववार्ता) हाल ही मे चंडीगढ नगर निगम चुनावो मे भाजपा की जीत के बाद शहर मे पार्टी के हौंसले एक बार फिर बुंलद है। आज चंडीगढ शहर की राजनीति मे बडा राजनीति धमाका होने की संभावना है। भाजपा मे कुछ बड़े नेता शामिल होने वाले हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने इसकी जानकारी दी है। जानकार सूत्रों के हवाले से खबर है कि कांग्रेस से कोई बड़ा नेता भी आज भाजपा में शामिल हो सकता है। कांग्रेस की इस समय नगर निगम में स्थिति काफी खराब है। पार्टी के पास मात्र 6 काउंसलर हैं। कांग्रेस की टिकट पर जीते 2 काउंसलर पहले ही भाजपा का दामन थाम चुके हैं।























