
चंडीगढ मे रेप मामले के आरोपी को कोर्ट ने भेजा जेल
चंडीगढ, 5 फरवरी (विश्ववार्ता) : चंडीगढ के होटल मे हिमाचल की लडक़ी से रेप के आरोपी हेयर ड्रेयर इस्तकार अली को आज पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां कोर्ट ने आरोपी को जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया।
बतां दे कि चंडीगढ़ के होटल में हिमाचल की 22 साल की लडक़ी से आरोपी हेयर ड्रेयर इस्तकार अली ने कई बार पे किया। पीडि़ता ने दिसंबर में पुलिस को अपनी शिकायत दी थी, जिसके बाद अब जाकर सेक्टर 19 थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। सेक्टर 19 थाना क्षेत्र के एक होटल में उसके साथ आरोपी ने रेप की वारदात को अंजाम दिया। कल आरोपी को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। वहीं आरोपी के खिलाफ मनीमाजरा की एक युवती ने भी रेप की शिकायत दे रखी है। अब जमानत न मिले जाने तक उसे बुड़ैल जेल में रहना पड़ेगा। वहीं पुलिस 90 दिनों में अपनी चार्जशीट पेश करेगी, जिसके बाद कोर्ट में आरोप तय की कार्रवाई के बाद ट्रायल शुरू होगा।





















