
चंडीगढ मे भी जैन समाज का सर्वोच्च तीर्थ श्री सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित किए पर भारी आक्रोश
जैन समाज इस तारिख को शहर मे करेगा प्रदर्शन
चंडीगढ़, 4 जनवरी (विश्ववार्ता) झारखंड सरकार द्वारा गिरिडीह जिले में स्थित पारसनाथ पहाड़ी को टूरिस्ट प्लेस घोषित किया जाने को लेकर पूरे देशभर में जैन समाज के लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी लडी मे चंडीगढ़, पंचकूला, मोहाली और जीरकपुर के जैन समाज की सर्वोच्च संस्था जैन महासंघ ट्राइसिटी के बैनर तले जैन समाज द्वारा शुक्रवार 6 जनवरी को चंडीगढ़ में भी रोष मार्च निकला जाएगा। इस दौरान प्रदर्शन किया जाएगा।
संयोजक कैलाश चंद जैन ने बताया कि श्री सम्मेद शिखरजी जैन समाज का सर्वोच्च तीर्थ स्थान है। झारखंड सरकार की ओर से इस क्षेत्र को पर्यटन क्षेत्र घोषित किए जाने की अधिसूचना जारी की गई है। इससे क्षेत्र की पवित्रता भंग होने की आशंका बनी हुई है। लोग वहां अमर्यादित भोजन का सेवन करेंगे तथा पवित्र स्थान के मर्यादा को भी भंग करने की कोशिश करेंगे। जैन समाज पूरी तरह से अहिंसक है तथा मर्यादित सीमा में रहते हैं। इसलिए जैन समाज मांग करता है कि इस क्षेत्र को पवित्र तीर्थ क्षेत्र घोषित किया जाए। इसी मांग पर जैन समाज द्वारा शुक्रवार 6 जनवरी को श्री दिगम्बर जैन मंदिर सेक्टर-27बी से रोष मार्च निकालकर प्रदर्शन किया जाएगा।























