
चंडीगढ प्रशासन ने बर्ड पार्क में नए विदेशी पक्षियों को शामिल करने की शुरू की तैयारी
चंडीगढ़, 8 अक्तूबर (विश्ववार्ता): चंडीगढ प्रशासन के वन विभाग ने बर्ड पार्क में नए विदेशी पक्षियों को शामिल करने की तैयारी कर ली है। विभाग जल्द ही 70 नए विदेशी पक्षियों को पार्क में लाएगा, जिसमें 20 रेनबो लोरिकीट और 6 शुतुरमुर्ग शामिल हैं। विभाग ने इस संबंध में योग्य एजेंसी से आवेदन मांगे हैं, जो पक्षियों को उपलब्ध कराने का काम करेंगी। इससे पहले भी विभाग ने बर्ड पार्क खोलने से पहले विदेशी पक्षियों की खरीद की थी।





















