
चंडीगढ़ से रामलला के दर्शन करने के लिए सीधी सीधी बस सेवा शुरू
चंडीगढ़ से अयोध्या तक कितना होगा किराया ?
चंडीगढ, 9 फरवरी (विश्ववार्ता) रामलला के दर्शन करने के लिए शुक्रवार को चंडीगढ़ से अयोध्या के लिए सीधी बस सेवा शुरू की गई। चंडीगढ़ प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने बस को हरी झंडी दिखाई।
चंडीगढ़ से अयोध्या के लिए CTU ने बस का किराया 1706 रुपए निर्धारित किया है। इस बस में आप 947 किलोमीटर का सफर 19 घंटों में पूरा कर रामलला के दर्शन कर पाएंगे। सीटीयू अयोध्या से पहले कई तीर्थ स्थानों के दर्शन करवाता है। इससे पहले चंडीगढ़ से सालासर, वृंदावन, ज्वाला जी, कटड़ा, हरिद्वार, चामुंडा देवी आदि के लिए बस सेवा जारी है।























