
चंडीगढ़-मोहाली बार्डर पर जेलों में बंद बंदी सिखों की रिहाई को लेकर आज पक्का मोर्चा का पांचवां दिन
धीरे धीरे बडा रूप लेता हुआ पक्का मोर्चा
चंडीगढ, 11 जनवरी (विश्ववार्ता) चंडीगढ़-मोहाली बार्डर पर जेलों में बंद बंदी सिखों की रिहाई को लेकर आज पक्का मोर्चा पांचवे दिन मे प्रवेश कर गया है। है। सिख जत्थेबंदियों की मांग थी कि पंजाब सरकार श्री गुरुग्रंथ साहिब जी की बेअदबी करने के मामले में उन्हें न्याय मिले। साथ ही सजा पूरी करने वाले बंदी सिखों को रिहा किया जाए। वहीं चंडीगढ़ पुलिस की तैनाती भी बॉर्डर पर बढ़ गई है। पुलिस का वाटर कैनन और एंटी-रॉयटिंग स्क्वायड भी यहां पर मौजूद है। बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी यहां टैंट बनाकर रह रहे हैं। सिंघु बॉर्डर की तर्ज पर इस मोर्चे को आगे बढ़ाया जा रहा है। वहीं लंगर भी लगाए जा रहे हैं। वहीं ट्रॉलियां यहां पहुंची हुई हैं। खालसा एड की तरफ से खाने-पीने का प्रबंध किया गया है।























