
चंडीगढ़ मे नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास दोषी को कोर्ट ने सुनाई इतने साल की सजा
चंडीगढ़, 26 अगस्त (विश्ववार्ता) फास्ट ट्रैक कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में दोषी कॉलोनी नंबर चार निवासी भोला यादव को 20 साल कैद और 35 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। दोषी पर नाबालिग को बहला-फुसला कर अपने घर ले जा दुष्कर्म के प्रयास का आरोप साबित हुआ है यह मामला पीड़िता की मां की शिकायत पर साल 2021 में दर्ज हुआ था।






















