
चंडीगढ, 12 जनवरी (विश्ववार्ता)चंडीगढ़ मेयर चुनाव के लिए आज नामांकन का अंतिम दिन है, लेकिन इन चुनावों को लेकर अभी तक भाजपा सहित विपक्ष में बैठी आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने अपने-अपने मेयर प्रत्याशियों को लेकर पत्ते नहीं खोले। तीनों ही पार्टियों की टॉप लीडरशिप ने इस बारे गुरुवार नामांकन वाले दिन ही खुलासा करने की बात की है। आप ने तो पिछले दिनों स्वर्जनिक बयान जारी कर शहर के विकास को लेकर कांग्रेस से श्आपश् का साथ देने की अपील की थी। हालांकि दोनों पार्टियां खुले तौर पर एक दूसरे का समर्थन करने की बात को लेकर चुप्पी साधे हुए है लेकिन अंदरखाते समझौते की बातों का दौर जारी है । भाजपा का दवबा है कि इस बार भी उनकी पार्टी का ही मेयर बनेगा।























