
चंडीगढ़ में रोज फेस्टिवल हो रहा है शुरू
कोरोना पाबंदियों के बाद फिर से खुलकर आनंद लेगे फेस्टिवल मे लोग
चंडीगढ, 6 फरवरी (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ में चाहे शहरवासी हो या फिर दूर दराज के राज्यो से आने वाले लोग सभी रोज फेस्टिवल के आने का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बार चंडीगढ़ में 17 से 19 फरवरी तक रोज फेस्टिवल होगा। कोरोना महामारी के बाद पूरी तरह लोग खुलकर फेस्टिवल का लुत्फ उठाने के लिए तैयार है।
बता दें कि साल में एक बार होने वाले इस फेस्टिवल को देखने के लिए ट्राईसिटी समेत अन्य राज्यों से भी लोग लाखों की संख्या में आते हैं। यहां कई कल्चरल इवेंट्स भी होते हैं। फेस्टिवल को लेकर चंडीगढ़ नगर निगम की तैयारियां जोरों पर हैं। इस दौरान एक स्पेशल लाइट एंड साउंड शो भी होगा जिसमें चंडीगढ़ के हेरिटेज की झलक दिखाई जाएगी। जानकार सूत्रो से पता चला है कि शो में रोज फेस्टिवल के इतिहास और आजादी का अमृत महोत्सव की भी झलक दिखेगी। रोजाना तीन शो दिखाए जाएंगे। 1.4 करोड़ लाइट एंड साउंड शो का ही बजट है। वहीं फेस्टिवल का कुल बजट 2.19 करोड़ रुपए का खर्च आंका गया है।























