
चंडीगढ़ में मेयर चुनाव के लिए सरगर्मियां तेज
मेयर चुनाव को लेकर आज कांग्रेस करेगी तय,वोटिंग या फिर चुनाव का करेगी वॉकआउट
चंडीगढ, 16 जनवरी (विश्ववार्ता): चंडीगढ़ मे मेयर चुनावों को लेकर आज कांग्रेस पार्टी तय करेगी कि उसे वोटिंग प्रक्रिया में भाग लेना है या वॉकआउट करना है। सूत्रों की माने तो पार्टी के 6 काउंसलर्स में से आधे वोटिंग के हक में थे। इसके बाद पार्टी के शीर्ष लीडर्स से वोटिंग के मुद्दे पर बात की गई। वहीं सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस आज पिछले मेयर चुनावों की तरह वॉकआउट का फैसला लेगी। कांग्रेस, आप और बीजेपी तीनों पार्टियों के पार्षद पहले ही शहर छोडक़र बाहर जा चुके हैं. लेकिन पार्षदों और उनके नेताओं को क्रास वोटिंग के लिए लगातार उनसे संपर्क किया जा रहा है. जहां आम आदमी पार्टी को उम्मीद है कि बीजेपी का सीनियर पार्षदों की अनदेखी करने का फायदा उन्हें मिलने वाला है. बीजेपी ने पहली बार पार्षद बने अनूप गुप्ता मेयर उम्मीदवार बनाया है. जिससे कुछ सीनियर पार्षद नाराज हैं. आप को उम्मीद है कि पार्टी में चल रही इस नाराजगी का फायदा उन्हें मिलने वाला है.























