
चंडीगढ़ में बढ़ती लगातार आपराधिक वारदातों को लेकर प्रशासन का बडा फैसला
किराएदारों-पेइंग गेस्ट की जानकारी जमा करवाने के दिये आदेश
चंडीगढ, 22 जनवरी (विश्ववार्ता) सिटी ब्युटीफुल के नाम से मशहूर चंडीगढ इन दिनो आपराधिक वारदातों का अड्ढा बनता जा रहा है। जिसे देखते हुए चंडीगढ प्रशासन ने बडा फैसला लेते हुए आदेश जारी कर सभी मकान मालिकों को अपने किराएदारों-पेइंग गेस्टकी जानकारी जमा करवाने के आदेश दिए हैं। जारी आदेशों में कहा गया है कि स्थानीय थानों में यह जानकारी पुलिस को मुहैया करवाएं। वहीं मकान-मालिकों को कहा गया है कि इन आदेशों की उल्लंघना करने पर आईपीसी की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी। डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट-कम-डिप्टी कमिश्नर विनय प्रताप सिंह ने यह आदेश दिए हैं। प्रशासन के यह आदेश 20 मार्च, 2023 तक बने रहेंगे।























