
चंडीगढ़ में बड़ा हादसा ,बच्चों से भरी स्कूल बस को लगी आग
मचा हडकंप
चंडीगढ, 25 जनवरी (विश्ववार्ता) चंडीगढ मे आज स्कूल बस के साथ बड़ा हादसा होने से बाल बाल बच गया। दरअसल, आज एक बच्चों से भरी स्कूल बस में आग लगी। इस दौरान बस में 20 से ज्यादा बच्चे मौजूद थे। हालांकि समय रहते बच्चों को सुरक्षित बस से निकाला गया। जिससे किसी तरह के जानी नुक्सान होने से बचाव हो गया। जानकारी के अनुसार यह हादसा मणिमाजरा के फौजी ढाबे के पास हुआ जब बस स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चों को घर छोडऩे जा रही थी। यह बस सेक्टर 26 के सैक्रेड हार्ट स्कूल की है। इस हादसे का वीडियो भी वायरल हो गया है।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...























