
चंडीगढ़ में आज किसानों के आज हल्लाबोल को लेकर बडा अपडेट आया सामने
चंडीगढ़ सीमा पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
बैठक में आगे की रणनीति तय की जाएगी, किसानों की ये प्रमुख मांगें
चंडीगढ,26 नवंबर (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ में आज से हो रहे है किसानों के 3 दिन के प्रदर्शन को लेकर बडा अपडेट सामने आ रहा है मोहाली में इकट्ठा हुए किसानों ने फिलहाल आज चंडीगढ़ कूच करने का फैसला टाल दिया है। भारतीय किसान यूनियन मोहाली के प्रवक्ता रणवीर सिंह ने बताया कि आज संयुक्त किसान मोर्चा के सभी किसान एयरपोर्ट रोड धरनास्थल पर जमा होंगे। सोमवार सुबह यहां पर एक बैठक की जाएगी। बैठक में आगे की रणनीति तय की जाएगी।
जानकारी के लिए बतां दे कि किसान केंद्र सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए यह प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं चंडीगढ़ पुलिस की तरफ से किसानों को बॉर्डर पर ही रोकने की तैयारी कर ली है। पुलिस ने मोहाली और पंचकूला से आने वाले रास्तों पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। किसी भी किसान संगठन को शहर के अंदर नहीं घुसने दिया जाएगा।
चंडीगढ़ में आज किसान आंदोलन के कारण कई रास्ते बंद रहेंगे। इसके लिए चंडीगढ़ पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। मुख्य रूप से ट्रिब्यून चौक से एयरपोर्ट की तरफ जाने वाला रास्ता और पंचकूला से चंडीगढ़ की तरफ आने वाला मध्य मार्ग बाधित रहेगा। पुलिस ने आम पब्लिक को इन रास्तों पर न जाने की सलाह दी है। इसके लिए पुलिस की तरफ से एक ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है।
इसके इलावा फसलों के डायवारसीफिकेशन समेत कई और मुद्दे हैं, जिनको लेकर प्रदर्शन किया जाएगा. इसके अलावा कर्ज मुक्ति, सभी फसलों के लिए एमएसपी गारंटी कानून, 60 साल के किसानों के लिए पेंशन, फसल बीमा योजना, लखीमपुर खीरी के किसानों के लिए न्याय और बिजली संशोधन विधेयक 2022 को रद्द करना शामिल हैं. बताया जा रहा है कि किसानों का यह प्रोटेस्ट 26 से 28 नवंबर तक जारी रहेगा।
किसानों की प्रमुख मांगें
- एमएसपी गारंटी कानून
- लखीमपुरी घटनाक्रम में इंसाफ
- किसान मोर्चे में जान गंवाने वाले परिवारों को सहायता व नौकरी
- दिल्ली मोर्चे के दौरान किसानों के खिलाफ दर्ज केस को खत्म करना
- बाढ़ प्रभावित किसानों को पंजाब सरकार से मुआवजा दिलाना
- गन्ने के दाम बढ़ाना, हालांकि सरकार गन्ने का दाम बढ़ाने का एलान कर चुकी है
- पराली जलाने के कारण किसानों पर दर्ज मामलों को खारिज किया जाए
- किसानों को कर्जा मुक्त किया जाए
- बिजली बिल माफी























