
चंडीगढ़ प्रशासन ने की घोषणा: इस तारिख को शहर के सभी सरकारी व निजी स्कूल रहेगें बंद
चंडीगढ, 26 जनवरी (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ प्रशासन ने आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर यूटी प्रशासक के सलाहकार डॉ. धर्म पाल ने घोषणा करते हुए कहा कि 28 जनवरी दिन शनिवार को सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे। इस आशय की घोषणा यूटी प्रशासक के सलाहकार डॉ. धर्म पाल ने आज यहां परेड ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान की।























