
चंडीगढ़ पुलिस के हत्थे चढा शातिर अपराधी
लडकियों से शादी कर वसूलता था लाखो रूपये
चंडीगढ, 12 सिंतबर (विश्ववार्ता) : थाना-11 पुलिस ने मासूम लड़कियों से शादी करने और संयुक्त राज्य अमेरिका ले जाने का झांसा देकर उनसे और उनके परिवार से पैसे वसूल करने के आरोप में मुख्यआरोपी समेत 3 सह आरोपियो को भी गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान डिवीजन नंबर सात जालंधर के रहने वाले 36 वर्षीय जगजीत सिंह और सह आरोपी जिला पटियाला के रहने वाले ट्रेन सेट वर्षीय मनजीत सिंह डिवीजन नंबर छह जालंधर के रहने वाले 36 वर्षीय परमजीत सिंह और नई दिल्ली के रहने वाले मोहम्मद कैफ के रूप में हुई है पुलिस ने मामले में पकड़े गए मुख्य आरोपी जालंधर के रहने वाले जगजीत सिंह को 8 सितंबर को गिरफ्तार किया था और आरोपी को पुलिस ने जिला अदालत में पेश किया अदालत ने आरोपी को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया रिमांड के दौरान पुलिस ने मामले में तीन अन्य सह आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मामले में पकड़े गए तीसरे सह आरोपी तो पुलिस ने 11 सितंबर को दिल्ली से गिरफ्तार किया पुलिस ने मामले में तेरा पासपोर्ट बरामद किए गए पकड़े गए आरोपी मोहम्मद कैफ को पुलिस ने जिला अदालत में पेश कर 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए दिल्ली पटियाला जालंधर और पंजाब के अन्य इलाकों में पुलिस पार्टी भेजी गई है ताकि पुलिस द्वारा एक बड़े नेटवर्क का खुलासा कर सकें। जानकारी के मुताबिक पीड़िता शिकायतकर्ता 36 वर्षीय ने पुलिस को शिकायत में बताया कि पकड़ा गया आरोपी जगजीत सिंह उर्फ सोनू से मिली थी उसने पीड़िता को झांसे में लेते हुए कहा था कि पंजाब वैवाहिक साइड के माध्यम से जिसने उन्हें अमेरिकी नागरिकता के रूप में पेश किया। 03 जून 2022 को उसकी शादी आरोपी जगजीत सिंह के साथ रीति रिवाज के अनुसार एक पैलेस खरड़ में संपन्न हुई। उसके माता-पिता ने शादी में 20 लाख खर्च किए। और उसके माता-पिता के साथ-साथ रिश्तेदारों ने भी पर्याप्त मूल्यवान चीजें दीं। शादी के तुरंत बाद उसका पति चंडीगढ़ के सेक्टर-24 में अपने घर में रहने लगा। बाद में उसने शिकायतकर्ता के साथ-साथ उसके रिश्तेदारों को उसके माध्यम से वीजा आवेदन करने के लिए जोर दिया। और सभी पासपोर्ट एकत्र किए। और 75 लाख रुपये की मांग की। उक्त पैसे मिलने के बाद आरोपी जगजीत सिंह किसी न किसी बहाने उसके माता-पिता और भाई से और पैसे की मांग करने लगा।. आरोपी जगजीत सिंह पीड़िता परिवार वालों पर दबाव बनाने लगा कि अगर वे उसे पैसे नहीं देंगे तो वह मुझे छोड़ देगा। अपनी नाजायज मांगों को भी पूरा करने के बाद आरोपी जगजीत सिंह ने उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। बाद में उसे पता चला कि आरोपी जगजीत सिंह पहले से ही जालंधर निवासी एक लड़की के साथ शादीशुदा था। आरोपी ने अपने पिता बलविंदर सिंह और मां सुनीता मल्होत्रा को रोका के दौरान अपना बिजनेस पार्टनर बताया था। शिकायतकर्ता के मुताबिक. आरोपी की बहन और मंजीत सिंह नामक एक रिश्तेदार भी इस साजिश में शामिल था।























