चंडीगढ़ डीजीपी से मिले खाप के 4 प्रतिनिधि
चंडीगढ, 25 जनवरी (विश्ववार्ता)छेड़छाड़ मामले में आरोपी मंत्री संदीप सिंह की गिरफ्तारी को लेकर आज हरियाणा के खाप पंचायत के प्रतिनिधियों ने चंडीगढ़ डीजीपी प्रवीर रंजन से मुलाकात की. खाप पंचायत के प्रतिनिधियों ने चंडीगढ़ डीजीपी से संदीप सिंह की गिरफ्तारी की मांग की. खाप प्रतिनिधियों ने गणतंत्र दिवस पर संदीप सिंह के तिरंगा फहराए जाने पर भी आपत्ति जताई है.
























