
चंडीगढ़, 5 मार्च (विश्व वार्ता) पंजाब कैडर 2013 बैच की आईपीएस कंवरदीप कौर को चंडीगढ़ में एसएसपी नियुक्त किया गया है। केंद्रीय गृह मत्रालय ने कंवरदीप कौर के नाम पर मुहर लगाते हुए आदेश जारी कर दिए हैं। कंवरदीप कौर को 3 साल के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ में दूसरी महिला एस.एस.पी. नियुक्त की गई है। वह कल से ही अपना कार्यभार संभालेगी।
बता दें कि, चंडीगढ़ एसएसपी पद के लिए पंजाब कैडर से पहले जिन आईपीएस अफसरों का पैनल भेजा गया था। उनमें कंवरदीप कौर का नाम शामिल नहीं था लेकिन बाद में पैनल में संसोधन करते हुए कंवरदीप कौर का नाम शामिल किया गया। कंवरदीप कौर का नाम चंडीगढ़ एसएसपी के लिए रेस में आगे चल रहा था।























