
चंडीगढ़ के स्कूलों में फिर बढी स्कूलो मे छुट्टियां
चंडीगढ, 14 जनवरी (विश्ववार्ता) उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के चलते चंडीगढ़ के स्कूलों में कक्षा आठ तक के छात्रों की छुट्टियां एक बार फिर बढ़ा दी गई हैं। चंडीगढ़ प्रशासन ने अब 21 जनवरी तक आठवीं क्लास तक की छुट्टियां कर दी हैं। 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं पहले की तरह लगेंगी।























