
नई दिल्ली, घरेलू शेयर बाजारों में आज शुरुआती कारोबार में तेजी देखने को मिली। BSE का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक Sensex सुबह 146.73 अंक यानी 0.26 फीसद के उछाल के साथ 55,702.52 अंक के स्तर पर ट्रेंड कर रहा था। इसी तरह NSE Nifty पर 48.60 अंक यानी 0.29 फीसद के उछाल के साथ 16,545.05 अंक के स्तर पर कारोबार हो रहा था।


















