
जैतो,21जून ( रघुनंदन पराशर) श्री राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी पंडित शिव कुमार शर्मा ने बताया कि सूर्य ग्रहण को जैतो उपमंडल सहित देश के तमाम मंदिर 17 घंटे बंद रहे। शास्त्रों के अनुसार ग्रहण को लेकर करीब 12 घंटे पहले सूतक काल शनिवार रात को लगने मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए थे और ग्रहण की समाप्ति पर ही मूर्तियों को गंगाजल से स्नान के बाद उनके सभी कपड़े बदले जाते हैं। ऐसा विधान शास्त्रों में लिखा है। सूर्य ग्रहण के दौरान सनातन धर्म के लोगों ने स्नान, दान,जप आदि किया। शास्त्रों में कहा गया है कि इससे करोड़ गुना फल मनुष्य को प्राप्त होता है। पंडित शिव कुमार शर्मा ने बताया कि आगामी 14 दिसंबर को भी खग्रास सूर्यग्रहण लगने जा रहा है लेकिन यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।
Punjab ਕਾਂਗਰਸ ਇੰਚਾਰਜ ਭੁਪੇਸ਼ ਬਘੇਲ ਫਤਿਹਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਲਈ ਰਵਾਨਾ, ਆਗੂਆਂ ਨਾਲ ਕਰਨਗੇ ਅਹਿਮ ਮੀਟਿੰਗਾਂ
Punjab ਕਾਂਗਰਸ ਇੰਚਾਰਜ ਭੁਪੇਸ਼ ਬਘੇਲ ਫਤਿਹਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਲਈ ਰਵਾਨਾ, ਆਗੂਆਂ ਨਾਲ ਕਰਨਗੇ ਅਹਿਮ ਮੀਟਿੰਗਾਂ - ਅੱਜ ਆਪਣੇ ਦੌਰੇ ਦੀ ਕਰਨਗੇ...





















