
गैंगस्टर मामले में मुख्तार अंसारी पर गाजीपुर की कोर्ट का आया बडा फैसला
सुनाई इतने साल की कठोर सजा व लगाया 5 लाख का जुर्माना
चंडीगढ़, 29 अप्रैल (विश्ववार्ता) :उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की एमपी एमएलए कोर्ट ने जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी को गैंगस्टर मामले में दोषी करार देते हुए 10 साल कैद और 5 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जिसमें गैंगस्टर मुख्तार अंसारी के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है।
आपको बता दें कि 2007 में दर्ज केस के लिए कृष्णानंद राय मर्डर केस और नंद किशोर रुंगटा अपहरण कांड को आधार बनाया गया था। मुख्तार अंसारी वीडियो काफ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए जबकि उनके भाई अफजाल अंसारी अदालत में मौजूद रहे। इस फैसले से पहले बीजेपी विधायक रहे कृष्णानंद राय की पत्नी अलका राय ने कहा था कि उन्हें उम्मीद थी कि न्याय होगा।























