
गैंगस्टर जरनैल सिंह हत्या मामले में पंजाब डी.जी.पी. का बडा ट्वीट आया सामने
पढिये पूरी खबर
चंडीगढ़, 30 मई (विश्ववार्ता) अमृतसर के गांव सठियाला में गैंगस्टर जरनैल सिंह हत्या मामले में पंजाब डी.जी.पी. गौरव यादव का बडा ट्वीट सामने आया है। डीजीपी ने कहा कि एजीटीएफ द्वारा पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया गया है। इस वारदात में शामिल बंबीहा गैंग के 10 शूटरों की पहचान हुई है। डीजीपी ने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।
गौरतलब है कि इस हत्या की जिम्मेदारी दविंदर बंबीहा ग्रुप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके ली थी। पोस्ट में बंबीह गैंग ने कहा था की गैंगस्टर जरनैल के साथ कोई लेना-देना नहीं था, यह हमारे एंटी ग्रुप जुग्गू खोटी व हैरी च_ा से लिंक रखता था। इसलिए लिए इसे मौत के घाट उतार दिया गया। बता दें अमृतसर सठियाला गांव में गैंगस्टर जरनैल की गोलिया मारकर हत्या कर दी गई थी। हमलावरों ने 20 राऊंड से ज्यादा फायरिंग की है। यह सारी घटना सी.सी.टी.वी. में कैद हो गई, जिसमें साफ दिखाई दे रही है कि दिन दिहाड़े 3 नाकबपोश बदमाशों द्वारा वारदात को अंजाम दिया गया था।
In the recent shootout incident at Vill Sathiala, Amritsar Rural: Murder of Jarnail Singh
Anti Gangster Task Force (#AGTF) has unraveled the entire conspiracy and established the role of 10 accused/shooters of Bambiha Gang in the incident. Raids are on to arrest the accused. 1/2 pic.twitter.com/VaSHJ1I5kk
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) May 30, 2023





















