गुजरात ने जीत के साथ किया आईपीएल 2023 का आगाज
रोमाचंक मुकाबले मे चेन्नई को हराया
पढिये आखिरी दो ओवर में राशिद और तेवतिया का कमाल
चंडीगढ़, 1 अप्रैल (विश्व वार्ता) अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में हुए आईपीएल के ओपनिंग मैच में गुजरात टाइटंस ने जीत के साथ शुरुआत की है। चेन्नई ने गुजरात के सामने 179 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे आखिरी ओवर तक चले रोमांचक मुकाबले में गुजरात ने 5 विकेट खोकर 4 गेंद शेष रहते हुए हासिल कर लिया। राहुल तेवतिया ने 14 गेंद पर 15 और राशिद खान ने 3 गेंद पर 10 रन की पारी खेली।
आखिरी दो ओवर में गुजरात को जीत के लिए 23 रन की दरकार थी और मैच रोमांचक मोड़ पर था, लेकिन राशिद खान ने पहले दो गेंद पर 10 रन बनाकर मैच गुजरात की तरफ मोड़ दिया। आखिरी ओवर में तेवतिया ने मोर्चा संभाला और एक छक्का और चौका लगाकर जीत दिला दी।