
गिरफ्तार अमृतपाल के सहयोगियों के मामले में दायर याचिका को हाईकोर्ट ने किया खारिज
पढिये क्या कहा हाईकोर्ट ने
चंडीगढ़, 1 मई (विश्ववार्ता): एनएसए लागू होने के बाद डिब्रूगढ़ जेल भेजे गए खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के 5 साथियों के मामले में आज दायर याचिका पर पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई।
अमृतपाल के सहयोगियों के मामले में दायर की याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है क्योंकि वकीलों को इनसे डिब्रूगढ़ जेल में मिलने दिया गया है और डिटेंशन बारे डिटेल भी मिली है, इसलिए यह याचिका रद्द कर दी गई हैं । इस बारे में अमृतसर के जिलाधिकारी और जिला ग्रामीण पुलिस ने एडवाइजरी बोर्ड को बताया कि अमृतपाल के साथियों पर हृस््र क्यों लगाया गया है। साथ ही दलजीत कलसी को लेकर दायर याचिका को भी खारिज कर दिया है। अब उसके खिलाफ एन. एस.ए. लगाए जाने को चैलेंज करने के लिए नई याचिका दायर की जाएगी।























