pgi
गत दिनो सडक़ हादसे मे घायल चंडीगढ़ पुलिस की महिला कांस्टेबल की पीजीआई में मौत
मासूम बेटा लड रहा है जिंदगी व मौत की लडाई
चंडीगढ़ 22 अप्रैल (विश्व वार्ता) गत दिन 20 अप्रैल को चंडीगढ की महिला कॉस्टेबल व उसके मासूम बेटे व बेटी को कार चालक द्वारा टक्कर मारने के बाद आज चंडीगढ पीजीआई मे महिला ने दम तोड दिया है जबकि उसके 9 साल के मासूम बेटा जिंदगी व मौत के बीच लडाई लड रहा है।
हादसे के बाद महिला कांस्टेबल और उसके बेटे को गंभीर हालत में इलाज के लिए पीजीआई ले जाया गया था जहां दोनों का इलाज चल रहा था। शुक्रवार रात 3 बजे महिला कांस्टेबल ने अंतिम सांस ली। महिला कांस्टेबल शारदा के सिर और पसलियों में काफी चोट आई थी। महिला कांस्टेबल के बेटे का इलाज चल रहा है। उसकी भी हालत अभी गंभीर बनी हुई है। बेटे के भी सिर पर चोट आई है।
महिला को टक्कर मारने वाला कार चालक गिरफ्तार कर लिया गया था। चालक की पहचान करीब 21 साल के राजा कुमार शर्मा के रूप में हुई थी। आरोपी कार चालक राजा टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया था। उसने कार मौके पर भी छोड़ दी थी। बाद में उसे पुलिस ने पकड़ लिया था। वह मनीमाजरा में समाधि वाला गेट का निवासी है। महिला कांस्टेबल का पति भी चंडीगढ़ पुलिस में तैनात है।























