
गणतंत्र दिवस के मौके ट्रैफिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए रूट प्लान किया जारी
शहर के ये रास्तें रहेंगे बंद
चंडीगढ, 26 जनवरी: (विश्ववार्ता) आज जालंधर में ट्रैफिक पुलिस ने गणतंत्र दिवस के मौके ट्रैफिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए रूट प्लान की जानकारी दी है। 26 जनवरी 2024 को गणतंत्र दिवस मौके पर गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में समागम होने जा रहा। इसके संबंध में दर्शकों के स्टेडियम में आने के मद्देनजर और ट्रैफिक व्यवस्था को सही ढंग से चलाने के लिए सीनियर अफसरों ने हिदायतें जारी की हैं।
ट्रैफिक पुलिस कमिश्नरेट जालंधर द्वारा बस स्टैंड जालंधर से आने-जाने वाली बसों और अन्य व्हीकलों के लिए रूट डायवर्ट किए गए हैं। इसके अलावा स्टेडियम में दर्शकों की कारें, बसें व दोपहिया वाहन की पार्किंग प्रबंधों की जानकारी दी है ताकि इस दिन लोगों को किसी समस्या का सामना न करना पड़े।
डायवर्शन प्वाइंट-
समरा चौक से नकोदर-मोगा की तरफ।
टी-प्वाइंट नकोदर रोड से मिल्कबार चौक की तरफ हैवी व्हीकलों की एंट्री बंद।
नकोदर चौक से गुरु नानक मिशन चौक की तरफ आने की मनाही।
टी-प्वाइंट ए.पी.जे. कॉलेज से चुन्न-मुन्न चौक की तरफ आने की मनाही।
मसंद चौक से मिल्कबार चौक की तरफ हैवी व्हीकलो की आवाजाही की मनाही।
गीता मंदिर ट्रैफिक सिग्नल लाइटों से सिटी चुन्न-मुन्न चौक की तरफ आने की मनाही।
मौड़ प्रतापपुरा नकोदर रोड से सी.टी. इंस्टीच्यूट-अर्बन अस्टेट-कूल रोड-समरा चौक।























