
खेल मंत्रालय की बडी कार्रवाई: कुश्ती संघ के असिस्टेंट सेक्रेटरी को किया बर्खास्त
डब्ल्यूएफआई ने अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर पहलवानों के आरोपों को किया खारिज
चंडीगढ, 22 जनवरी (विश्ववार्ता) खेल मंत्रालय की बडी कार्रवाई सामने आ रही है कि भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के सहायक सचिव विनोद तोमर को निलंबित कर दिया है। वही दूसरी तरफ भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने अपने अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीडऩ सहित सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि खेल निकाय में “मनमानेपन और कुप्रबंधन की कोई गुंजाइश नहीं है”।
डब्ल्यूएफआई ने कहा ‘‘डब्ल्यूएफआई का प्रबंधन उसके संविधान के अनुसार एक निर्वाचित निकाय द्वारा किया जाता है, ऐसे में डब्ल्यूएफआई में अध्यक्ष सहित किसी एक द्वारा व्यक्तिगत रूप से मनमानी और कुप्रबंधन की कोई गुंजाइश नहीं है।’’























