
फटाफट कर लें खरीदारी
नई दिल्ली. कल से आप सस्ते में सोना खरीद सकते हैं. आपको सोमवार से शानदार मौका मिलने जा रहा है. यह मौका केन्द्र सरकार दे रही है. दरअसल, 12 जुलाई से सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2021-22 की चौथी सीरीज की बिक्री शुरू हो रही है. यह बिक्री 16 जुलाई तक चलेगी. रिजर्व बैंक के मुताबिक, इस सीरीज में प्रति ग्राम गोल्ड की कीमत 4,807 रुपये तय किया गया है.


















