
खालिस्तान समर्थक वारिस पंजाब दे के चीफ अमृतपाल सिंह की तलाश मे आज पूरा एक महीना बीता
तलाशी अभियान अभी भी जारी
चंडीगढ़ 18 अप्रैल (विश्व वार्ता) खालिस्तान समर्थक वारिस पंजाब दे के चीफ अमृतपाल सिंह की तलाश मे आज ऑपरेशन को एक महीना बीत चुका है लेकिन अमृतपाल पुलिस व एंजेसियों की पकड से अभी भी दूर है। 18 मार्च 2023, पंजाब पुलिस ने वारिस पंजाब दे के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई थी जिसे आज एक महीना हो चुका है। पहले 24 से 48 घंटों के बीच 78 लोगों को गिरफ्तार किया गया। अभी तक 400 से अधिक हिरासत में और 350 से अधिक को छोड़ा जा चुका है।
वहीं अमृतपाल सिंह के 9 साथियों पर एनएसए लगाकर असम की डिब्रूगढ़ जेल में भेज दिया गया। लेकिन मुख्यारोपी अमृतपाल सिंह आज भी पंजाब पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। अमृतपाल जोकि 18 मार्च से फरार चल रहा है लगातार पंजाब पुलिस व केंद्रीय खफियां एंजेसियां पकडने के लिए छापेमारी कर रही है। अमृतपाल के वीडियो के मामले में अब पंजाब पुलिस ने केंद्रीय खुफिया एजेंसियों की भी मदद ले रही है अमृतपाल ने 29-30 मार्च को लगातार 2 वीडियो जारी की गई थी।
पुलिस के साइबर सैल ने इनकी जांच की तो पता चला कि ये वीडियो दुबई, कनाडा, यूके, अमेरिका, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया समेत अन्य देशों से इंटरनेट पर डाला गया थ्रा। अमृतपाल सिंह हत्या प्रयास, कानून काम में बाधा डालने और समाज व धर्मों में अशांति पैदा करने के मामले में वांछित है और फरार चल रहा है।
यह कार्रवाई मुक्तसर जिले में अमृतपाल द्वारा बुलाए गए खालसा वहीर कार्यक्रम से एक दिन पहले हुई। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए पूरे इलाके में नाकेबंदी कर दी है। कार का पीछा भी किया, लेकिन वह भाग निकलने में सफल रहा। पुलिस से बचने के लिए उसने तीन कारों को बदला, कपड़े बदल दिए और अंत में एक मोटर साइकिल पर भाग निकला।























