
खालिस्तान समर्थक वारिस पंजाब दे के चीफ अमृतपाल सिंह की तलाश आज 18वें दिन भी जारी
अमृतपाल की तलाश मे यूपी पहुंची पंजाब पुलिस,सर्च ऑपरेशन है जारी
चंडीगढ़, 4 अप्रैल (विश्व वार्ता) खालिस्तान समर्थक वारिस पंजाब दे के चीफ अमृतपाल सिंह की 18वें दिन भी तलाश जारी है अमृतपाल जोकि 18 मार्च से फरार चल रहा है खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह और साथी पपलप्रीत सिंह को ढूंढते हुए पंजाब पुलिस एक बार फिर उत्तर प्रदेश पहुंच चुकी है और लगातार छापेमारी कर रही है।
लगातार पंजाब पुलिस व केंद्रीय खफियां एंजेसियां पकडने के लिए छापेमारी कर रही है। वही सूत्रो के हवाले से खबर है कि अमृतपाल के किसी धार्मिक डेरे में छुपे होने का शक है जिसके बाद पुलिस ने तमाम डेरों पर चौकसी बढ़ा दी है। अमृतपाल के वीडियो के मामले में अब पंजाब पुलिस ने केंद्रीय खुफिया एजेंसियों की मदद मांगी है।
अमृतपाल ने 29-30 मार्च को लगातार 2 वीडियो जारी की गई थी। पुलिस के साइबर सैल ने इनकी जांच की तो पता चला कि ये वीडियो दुबई, कनाडा, यूके, अमेरिका, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया समेत अन्य देशों से इंटरनेट पर डाला गया। जिसके बाद पंजाब पुलिस इनके बारे में पूरी जानकारी जुटाने के लिए केंद्र से तालमेल कर चुकी है। केंद्रीय एजेंसियों को ढ्ढक्क एड्रेस भी सौंपे गए हैं।























