
खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल की गिरफतारी के बाद पंजाब मे अलर्ट जारी
पंजाब के मोगा जिले मे पुलिस का कडा पहरा, पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
चंडीगढ़, 23 अप्रैल (विश्ववार्ता) ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के मुखिया और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर असम की डिब्रूगढ़ जेल ले जाया गया है। जिसके बाद पुुलिस द्वारा सूबे मे अलर्ट जारी कर दिया गया है । वही मोगा जिले मे चप्पे चप्पे पर पुलिस का कडा पहरा है जिसके तहत बाघापुराना में पुलिस के साथ ही बीएसएफ के जवानों की तैनाती की गई है। जिससे कि अमृतपाल की गिरफ्तारी के बाद किसी भी तरह के विरोध प्रदर्शन को रोका जा सके। साथ ही हिंसक घटनाएं होने से भी बचाई जा सकें।
इसके अलावा बगदाणा थाने मेे एसपी हेडक्वार्टर मनमीत सिंह ने कई थानों के एसएचओ और पुलिस फोर्स को तैयार रखा है, जिससे की जरूरत पडऩे पर और पुलिस बल मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू कर सके। वहीं, मोगा के रोडे गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च में मोगा स्स्क्क जे एलानचेलियन समेत पुलिस के बड़े अधिकारियों की 15 गाडिय़ां शामिल रहीं।























