चंडीगढ़, 23 दिसंबर: ( विश्ववार्ता, गुरप्रीत) राज्य में पड़ रही घनी धुंध और खऱाब मौसम के मद्देनजऱ शिक्षा विभाग द्वारा राज्य के सभी सरकारी, एडिड और प्राईवेट स्कूलों में तारीख़ 24-12-2019 से 15-01-2020 तक समूह सरकारी, एडिड और प्राईवेट स्कूलों का समय तबदील कर दिया गया है।
यह जानकारी देते हुए आज यहाँ एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि तारीख़ 24-12-2019 से 15-01-2020 तक सभी प्राथमिक स्कूलों का समय प्रात:काल 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक और सभी माध्यमिक/हाई /सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का समय प्रात:काल 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक होगा। डबल शिफ्ट वाले सभी स्कूलों का समय पहले की तरह ही रहेगा।
————