
दिल्ली मेयर चुनाव को लेकर बढ़ा सियासी तनाव
क्या दिल्ली को आज मिलेगा नया मेयर
चंडीगढ, 6 फरवरी (विश्ववार्ता) दिल्ली के मेयर को चुनने के लिए नगर निगम (एमसीडी) सदन की बैठक आज बुलाई गई है. इससे पहले मेयर चुनने की दो कोशिशें नाकाम हो चुकी हैं। एक बार फिर मनोनीत सदस्यों (एल्डरमैन) को लेकर सोमवार को महापौर चुनाव के दौरान हंगामा हो सकता है। सबसे पहले छह जनवरी को हुई बैठक में भी आप ने मनोनीत सदस्यों को सबसे पहले शपथ दिलाने पर विरोध किया था। हंगामा इतना बढ़ गया था कि बैठक स्थगित हो गई थी। इसके बाद 24 जनवरी को हुई बैठक में भाजपा और आप पार्षदों में नोंक-झोंक के चलते बैठक स्थगित हो गई थी।
बतां दे कि छह जनवरी और 24 जनवरी को हुए पहले दो सत्र पीठासीन अधिकारी ने भाजपा और आप के सदस्यों के बीच हंगामे और तीखी नोकझोंक के बाद महापौर का चुनाव किए बिना स्थगित कर दिए थे। निकाय चुनाव 4 दिसंबर को हुए थे और वोटों की गिनती 7 दिसंबर को हुई थी। आम आदमी पार्टी चुनावों में एक स्पष्ट विजेता के रूप में उभरी थी, उसने 134 वार्ड जीते और नगर निकाय में भाजपा के 15 साल के शासन को समाप्त कर दिया। भाजपा ने दूसरे स्थान पर रहते हुए 104 वार्ड जीते, जबकि कांग्रेस ने 250 सदस्यीय नगरपालिका सदन में नौ सीटों पर जीत हासिल की थी।





















