
कौमी इंसाफ मोर्चा ने चंडीगढ़-मोहाली सीमा पर लगाया पक्का मोर्चा
बेअदबी में इंसाफ और सिख कैदियों की रिहाई की मांग
मोहाली पुलिस और चंडीगढ़ पुलिस की फोर्स तैनात
चंडीगढ़, 8 जनवरी (विश्व वार्ता) सजा पूरी करने के बावजूद जेलों में बंद सिख कैदियों की रिहाई और बेअदबी तथा गोलीकांड की घटनाओं में आरोपियों को जल्द सजा देने की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा ने चंडीगढ़-मोहाली बार्डर पर पक्का मोर्चा लगा दिया है। कौमी इंसाफ मोर्चा के एक नेता गुरचरण सिंह का कहना है कि यह पक्का मोर्चा तब तक जारी रहेगा जब तक उनकी 4 मुख्य मांगे पूरी नहीं हो जाती। पंजाब सरकार को पहले ही वह अपना मांगपत्र दे चुके हैं। इस पर तुरंत फैसला लिया जाना चाहिए। पंजाब के विभिन्न जिलों और दिल्ली तक से सिख प्रदर्शनकारी सैकड़ों की संख्या में मोहाली के फेज 8 स्थित अंब साहिब गुरुद्वारे के पास जुट गए हैं। यहां टैंट लगा दिए गए हैं और लंगर शुरू हो चुका है।























