कौमी इंसाफ मोर्चा ने किया रास्ता खोलने का ऐलान
चंडीगढ, 4 सिंतबर (विश्ववार्ता) बंदी सिखों की रिहाई की मांग पर कौमी इंसाफ मोर्चा जोकि पिछले 8 महीने से जारी है के बीच राहत की खबर सामने आई है कौमी इंसाफ मोर्चा ने चंडीगढ़ जाने वाला रास्ता खोलने का ऐलान किया है
गौरतलब है कि पिछले काफी समय से रास्ता बंद होने के कारण चंडीगढ़ जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
रास्ता खुलने से लोगों के लिए चंडीगढ़ जाना आसान हो जाएगा और उन्हें इधर-उधर नहीं जाना पड़ेगा।पिछले 7 महीनों से मोहाली-चंडीगढ़ बैरियर पर बंदी सिखों की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है और यहां पक्का मोर्चा लगा हुआ था।
























