
बनाए सबसे तेज 12000 रन
दिल्ली 2 दिसंबर (विश्ववार्ता): केनबरा में कप्तान विराट कोहली ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की.आईसीसी रैंकिंग में दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केनबरा में 23 रन बनाते ही वनडे इंटरनेशनल में सबसे तेज 12000 रन पूरे करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.32 साल के विराट सबसे कम पारियों (242) में यह उपलब्धि हासिल करने वाले बल्लेबाज बन गए. उन्होंने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया, जिन्हें अपने 12000 रन पूरे करने के लिए 300 पारियां लगी थीं.





















