
कोलकाता ने मुंबई इंडियंस को हराया
चंडीगढ़, 7 अप्रैल (विश्ववार्ता) पुणे के एमसीए स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2022 का 14वां लीग मैच खेला गया। इस मैच को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 5 विकेट से अपने नाम किया। वहीं, मुंबई इंडियंस को लगातार तीसरी हार मिली। केकेआर के ऑलराउंडर पैट कमिंस ने एक ओवर में 35 रन बटोरकर मुकाबले को 16 ओवर में खत्म कर दिया। इसके अलावा वे आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले संयुक्त रूप से पहले खिलाड़ी बन गए।





















