
कोलकाता को हराकर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंची धोनी की चेन्नई टीम
चंडीगढ़, 24 अप्रैल (विश्ववार्ता)चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 49 रनों से हराया. टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 235 रन बनाए. इसके जवाब में केकेआर के खिलाड़ी 186 रन ही बना सके. चेन्नई के लिए अजिंक्य रहाणे ने नाबाद 71 रन बनाए. शिवम दुबे और डेवोन कॉनवे ने भी अर्धशतक लगाया. टीम के लिए तुषार देशपांडे और महेश तीक्षणा ने 2-2 विकेट लिए. आकाश सिंह, मोईन अली, जडेजा और पथिराना ने 1-1 विकेट लिया.





















