*** विश्ववार्ता की पूरी टीम आपसे विन्रम निवेदन करती है कि अगर देश मे कोरोना से जंग को जीतना है तो प्लीज घर से बाहर मत निकलिये, लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते रहिये तभी हम कोरोना को हरा सकते है।***
कोरोना को हराना है, घर से बाहर नही जाना है।
कोरोना का कहर: 1 लाख 97 हजार से ज्यादा मौते
संक्रमितों की संख्या बढकर 28 लाख पार
7 लाख लोगो ने कोरोना को हराया
दिल्ली, 25 अप्रैल (विश्ववार्ता): दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक एक लाख 97 हजार 245 लोगों की मौत हो चुकी है। 28 लाख 30 हजार 051 संक्रमित हैं। 7 लाख 98 हजार 772 ठीक हो चुके हैं।
अमेरिका में मरने वालों का आंकड़ा 12 दिन में दोगुना हो गया। 12 अप्रैल को अमेरिका में मरने वालों का आंकड़ा 25 हजार था। 24 अप्रैल को यह 50 हजार 952 हो गया। स्पेन के लिए एक राहत भरी खबर है। 24 घंटे में यहां 367 लोगों की मौत हुई। करीब एक महीने में, एक दिन में होने वाली मौतों का यह सबसे कम आंकड़ा है।
अमेरिका मे कोरोना का कहर मौत बनकर बरस रहा है यहां अब तक 9 लाख 25 हजार 038 लोग संक्रमित हो गये है, जबकि मौत का आंकडा रिकार्ड बढकर 52 हजार 185 हो गई है, इटली मे 192, 994 संक्रमितो की संख्या व मौते 25 हजार 969, स्पेन मे 219,764 संक्रमित व मौते 22 हजार 524, फ्रांस 159,828 संक्रमित व मौते 22,245 हजार हो गई है, जर्मनी मे 154,999 संक्रमित, व 5,760 मौते हुई है।
वहीं बात करे ऑस्ट्रेलिया की 6,687 संक्रमित व मौते 79 हुई है, कनाडा मे संक्रमितों की संख्या 43,888 मौते 23,02 हो गई है।
डब्लूएचओ : जनवरी से जारी है रिसर्च
डब्लूएचओ के डायरेक्टर जनरल टेड्रोस एडहेनोम के मुताबिक, कोरोनावायरस के वैक्सीन पर रिसर्च जनवरी में ही शुरू कर दिया गया था। अब इसके लिए नए मापदंड अपनाए जा रहे हैं। इसके लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन नई पहल कर रहा है। इसमें उन संगठनों को एक ही मंच पर लाया जाएगा जो वैक्सीन पर रिसर्च कर रहे हैं। 4 मई को एक बड़ा कार्यक्रम होगा। इसमें कई देश और संगठन कोविड-19 रिसर्च के लिए डोनेशन का ऐलान करेंगे। फिलहाल, 7.5 अरब यूरो जुटाने का लक्ष्य है। इसके लिए ‘एक्ट टूल’ बनाया गया है। सभी देशों को आंकड़ें साझा करने होंगे।
कोरोनावायरस : सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देश
देश | कितने संक्रमित | कितनी मौतें | कितने ठीक हुए |
अमेरिका | 9 लाख 25 हजार 038 | 52 हजार 185 | 90 हजार 187 |
स्पेन | 2 लाख 19 हजार 764 | 22 हजार 524 | 92 हजार 355 |
इटली | 1 लाख 92हजार 994 | 25 हजार 549 | 57 हजार 576 |
फ्रांस | 1 लाख 58 हजार 828 | 22 हजार 245 | 42 हजार 088 |
जर्मनी | 1 लाख 53 हजार 584 | 5 हजार 577 | 1 लाख 6 हजार 800 |
ब्रिटेन | 1 लाख 43 हजार 464 | 19 हजार 506 | उपलब्ध नहीं |
तुर्की | 1 लाख 1 हजार 790 | 2 हजार 491 | 18 हजार 491 |
ईरान | 88 हजार 194 | 5 हजार 574 | 66 हजार 599 |
चीन | 82 हजार 804 | 4 हजार 632 | 77 हजार 257 |
रूस | 68 हजार 622 | 615 | 5 हजार 568 |