
*** विश्ववार्ता की पूरी टीम आपसे विन्रम निवेदन करती है कि अगर देश मे कोरोना से जंग को जीतना है तो प्लीज घर से बाहर मत निकलिये, लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते रहिये तभी हम कोरोना को हरा सकते है।***
कोरोना को हराना है, घर से बाहर नही जाना है
दिल्ली, 19 अप्रैल (विश्ववार्ता):.दुनिया में कोरोनावायरस का कहर लगातार मौत बनकर बरस रहा है, अब तक 1 लाख 60 हजार 747 लोगो की कोरोना संक्रमण से जान चली गई है वहीं अब तक 23 लाख 30 हजार 781 लोग संक्रमित हैं। पांच लाख 96 हजार 482 ठीक भी हुए हैं। रमजान का पवित्र महीना कुछ दिन बाद शुरू हो रहा है। दुनिया के बाकी देशों के उलट पाकिस्तान ने रमजान के दौरान मस्जिदों में नमाज पढऩे की मंजूरी दे दी है। हालांकि, इसके साथ कुछ शर्तें जोड़ी गई हैं। बांग्लादेश में एक बार फिर मजदूरों ने सडक़ों पर प्रदर्शन किया है। इधर, स्पेन ने 9 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है।
| देश | कितने संक्रमित | कितनी मौतें | कितने ठीक हुए |
| अमेरिका | 7 लाख 38 हजार 791 | 39 हजार 041 | 67 हजार 158 |
| स्पेन | 1 लाख 94 हजार 416 | 20 हजार 639 | 74 हजार 797 |
| इटली | 1 लाख 75 हजार 925 | 23 हजार 227 | 44 हजार 927 |
| फ्रांस | 1 लाख 51हजार 793 | 19 हजार 323 | 35 हजार 983 |
| जर्मनी | 1 लाख 43 हजार 172 | 4 हजार 452 | 85 हजार 400 |
| ब्रिटेन | 1 लाख 14 हजार 217 | 15 हजार 464 | उपलब्ध नहीं |
| चीन | 82 हजार 719 | 4 हजार 632 | 77 हजार 029 |
| ईरान | 80 हजार 868 | 5 हजार 031 | 55 हजार 987 |
| तुर्की | 82 हजार 329 | 1 हजार 890 | 10 हजार 453 |
| बेल्जियम | 37 हजार 183 | 5 हजार 453 | 8 हजार 348 |





















